आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

- रक्तदान कर किसी का जीवन बचाना मानवता की सबसे बड़ी सेवा: नरेन्द्र
रुड़की । एएनएन (Action News Network)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सिविल अस्पताल के स्टाफ को आरोग्य काढ़ा पिलाया और स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया। इस मौके पर लगातार सातवें दिन 10 स्वयंसेवकों ने रक्तदान भी किया। इस रक्तदान की श्रृंखला में अब तक 60 स्वयंसेवक रक्तदान कर चुके हैं ।
इस अवसर पर जिला प्रचारक नरेन्द्र ने कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य, सफाई एवं पुलिस स्टाफ के कार्यों से सेवासमर्पण तथा त्याग का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है । समाज इनका ऋणी है। समाज का कर्तव्य है कि कोरोना वॉरियर के ऋण को चुकाने के लिए समाज का प्रत्येक व्यक्ति कोरोना बचाव के उपायों का पालन कर देशभक्ति का उदाहरण प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि संघ ने समाज के सहयोग से राशन किट, भोजन पैकेट तथा प्रवासी लोगों के लिए नारसन सीमा पर भोजन व्यवस्था भी की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान होता है। रक्तदान कर किसी का जीवन बचाना मानवता की सबसे बड़ी सेवा होती है। नर सेवा नारायण सेवा है। नगर कार्यवाह राजपाल के साथ स्वयंसेवकों ने लोगों को आरोग्य काढ़ा भी वितरित किया।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT