हिमाचल प्रदेश

पंडोह में हुआ रन फॉर आयुर्वेद का आयोजन

टीम एक्शन इंडिया/मंडी/ खेमचंद शास्त्री
क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह में आज रन फ ार आयुर्वेद का आयोजन किया गया। इस दौड़ में लगभग 200 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थर्ड आईआरबीएन पंडोह के कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर और पंडोह पंचायत की प्रधान गीता देवी रहे। यह जानकारी संस्थान के सहायक निदेशक डॉक्टर राजेश ने दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से प्रत्येक वर्ष धनतेरस के दिन आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी 10 से 11 तक आयुर्वेदिक माह का आयोजन किया गया है। इसी के संदर्भ में आठवें आयुर्वेदिक दिवस के शुभ अवसर पर आयुर्वेदक के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु आज क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान में आयुर्वेदिक जागरूकता दौड़ का कार्यक्रम किया गया। उन्होंने कहा कि इसमें लगभग 200 व्यक्तियों ने भाग लिया। जिसमें पहले दूसरे और तीसरे स्थान के बच्चों को इनाम बांटे गए और सभी को पौधे आवंटित किए गए। इस मौके पर डॉक्टर विनीता नेगी डॉक्टर कविता व्यास डॉक्टर अनुभव चंदला और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button