
संस्कृति और संत परंपरा को साधु संतों ने विश्व में पहुंचाने का कार्य किया : जयभगवान
टीम एक्शन इंडिया
राई: खेवड़ा गांव स्थित बाबा रामलाल नाथ धाम पर आयोजित हुए भंडारे में मुख्य तौर से शामिल हुए आंतिल बाराह खाप के प्रधान एवं कांग्रेस नेता जयभगवान आंतिल ने कहा कि भारत की संस्कृति और संत परंपरा को साधु संतों ने विश्व में पहुंचाने का कार्य किया है।
साधु संतों ने अपने तप, तपस्या और सामर्थ्य से मानव कल्याण किया है। इस दौरान उन्होंने बाबा ज्ञाननाथ जी की तपस्या पूर्ण होने पर साधु-संतों को सम्मानित किया और उनसे समाज के सेवा करने का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा रामलाल नाथ धाम में पहुंचने पर कांग्रेस नेता जयभगवान आंतिल ने कहा कि साधु संतों के सानिध्य में संतों का आशीर्वाद, ज्ञान और वाणी का लाभ हम सबको मिल रहा है। संतों के ज्ञान, वाणी और तेजस्वी चेहरे से दुनिया का प्रत्येक आदमी प्रभावित होता है।
संतों के जीवन में तप, तपस्या और समर्पण है। संतों की तपस्या के कारण वर्तमान में संत परंपरा ने आध्यत्मिक संस्कृति और धर्म परमंपरा से एक मानव निर्माण का कार्य किया है।
जयभगवान आंतिल ने 1 लाख 11 हजार रूपए की राशि भंडारे में सहयोग के तौर पर दी और इसके अतिरिक्त दूर-दूर से आए 200 से ह्णयादा साधु संतों को सम्मानित किया। साधु-संतों को सम्मानित करके उनसे आशीर्वाद लेते हुए जयभगवान ने कहा कि संतों ने सभी चुनौतियों, कठिनाइयों से लडनÞे का आध्यत्मिक ज्ञान दिया। संत भारत की संस्कृति के वाहन के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर काफी संख्या में दूर दूर से आए हुए श्रद्धालु मौजूद हुए और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की है।