दिल्ली

‘सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाएं हम’

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: पर्यावरण संरक्षण समिति(राष्ट्रीय) द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से कन्हैया नगर चौक त्रिनगर में किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम समाज के ऐसे सात लोगों को पर्यावरण सुधारक सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया, जिनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण में अमूल्य योगदान रहा है। जिनमे संजीव दुबे, पंकज शुक्ला, बहन सरोज कौशिक, विनीता आहुजा, सुलोचना कृष्ण चंद गोयल, सरदार बलदेव सिंह और दिनेश कुमार को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष डॉ विनय कंसल पर्यावरणविद ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हमें अपना और अपने बच्चों का भविष्य बचाना है तो हमें एक वृक्ष रोजाना लगाना ही होगा, तभी हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है।

समिति के राष्ट्रीय संस्थापक वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, ओम प्रकाश पराशर, दयाशंकर गुप्ता, लाजपत अग्रवाल, मुकेश वर्मा, महामंत्री पवन आहूजा, राष्ट्रीय संस्थापक कोषाध्यक्ष लोकेश गुप्ता, गौरव गुप्ता का कार्यक्रम को सफल तरीके से संपन्न करवाने में विशेष योगदान रहा।

ांच संचालन अध्यक्ष डॉक्टर विनय कंसल पर्यावरणविद द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button