दिल्ली

’21वीं सदी के लिए महात्मा गांधी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित

टीम एक्शन इंडिया
समालखा (कुलदीप सिंह)
गांधी स्मारक निधि की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बेंगलुरु के गांधी भवन में “इक्कीसवीं सदी के लिए महात्मा गांधी” विषय पर दो दिनों की एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 24 और 25 अगस्त को किया गया। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किया। कानून मंत्री एच.के. पाटिल, मुख्य अतिथि थे।

केंद्रीय गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष रामचंद्र राही, संजय सिंघा, उदई पी. कृष्णा, एन.आर. विश्वकुमार, प्रो. शिवराज, एम.सी. नरेंद्र, डॉ. दिनेश, तुषार गांधी, कुमार प्रशांत, और ए. अन्नामलाई इस कार्यक्रम में शामिल थे। गांधी स्मारक निधि, पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश, पट्टीकल्याणा जिला पानीपत के सचिव आनंद कुमार शरण तथा इसकी शाखा गांधी स्मारक भवन, चण्डीगढ़ की सलाहकार रंजना गोयल ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बान की-मून, डॉ. मारियो माराजीटी, डॉ. विन्या अरियारत्ने, सैम पित्रोदा, जस्टिस एच.एन. नागमोहन दास, कोलेगला शर्मा, सुधींद्र कुलकर्णी, कार्ल मलामुड, प्रो. अकबर अहमद, प्रो. क्वांटम शांग, डॉ. सीबी जोसेफ, जस्टिस संतोष हेगड़े, प्रो. जगदीश चतुवेर्दी, उत्तम सिन्हा, डॉ. जॉन चेल्लादुरई, प्रो. डी.एम. दिवाकर, डॉ. केजेविनो आराम, श्री प्रशांत हेगड़े, स्वामी नित्यास्थानंद और आर्चबिशप रेव. फेलिक्स ने संगोष्ठी में अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन 400 से अधिक लोग उपस्थित हुए, जिसमें 320 पंजीकृत प्रतिभागी शामिल थे,इसमे 15 देशो से 41 प्रतिभागी थे।

बेंगलुरु के कई बुद्धिजीवियों की उपस्थिति के कारण, एक अतिरिक्त हॉल की व्यवस्था की गई जिसमें लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा थी। कर्नाटक गांधी स्मारक निधि इतनी सफल और सार्थक संगोष्ठी के आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं। आनन्द कुमार शरण उनका हार्दिक धन्यवाद करता हूँ।

विशेष धन्यवाद प्रो. शिवराजु, डॉ. एन.आर. विश्वकुमार, दिनेश, एम.सी. नरेंद्र, योगेश, नवीन, फनीश और कर्नाटक के अन्य मित्रों का भी धन्यवाद करता हूं। इस विशेष अवसर द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button