अन्य राज्यछत्तीसगढ़

राजनांदगांव में सिनियर नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ

राजनांदगांव

बास्केटबॉल की नर्सरी राजनांदगांव में आयोजित की जा रही सिनियर राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के मैचेस प्रारंभ हो गये है। मैचेस शुरू होने के पहले व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन के नये अध्यक्ष वरूण एहलावत सहित पदाधिकारियों ने महिला टीम के खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। रॉउंड रोबिन लीग आधार पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में पहले मैच मैं पिछली स्वर्ण पदक विजेता महाराष्ट्र टीम ने मणिपुर को 43-06 अंको से पिछली रजत पदक विजेता तमिलनाडु टीम को उलटफेर का शिकार होना पडा। उसे केरल की टीम ने 18-12 अंको से हराया।

शुक्रवार को प्रात: काल खेले गये एक और मैच में कर्नाटक ने ओडिशा की टीम को 24-05 से परास्त किया। यह प्रतियोगिता 23 से 29 नवम्बर तक स्थानीय दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ व्हीलचेयर बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सुशील कोठारी एवं प्रतियोगिता आयोजन सचिव सुनिल गोलछा ने बताया कि ये प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले चरण में 23 से 25 नवंबर तक महिलाओं की प्रतियोगिता एवं 27 से 29 नवंबर तक पुरुषों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इन खिलाडियों के रूकने की व्यवस्था दिग्विजय स्टेडियम एवं साई हॉस्टल एवं कुछ खिलाडी में कई गई है कुछ टीमें विभिन्न हॉटेल्स में भी रूकी है। इस प्रतियोगिता में लगभग 120 महिला एवं 150 पुरूष खिलाडियों तथा आफिसियल्स के भाग लेने की आशा है। 2019 के पश्चात व्हीलचेयर बास्केटबॉल में कोई नेशनल आयोजित नही हुआ है। पिछली प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की महिला और पुरूष टीम स्वर्ण पदक विजेता है। राजनांदगांव में व्हीलचेयर बास्केटबॉल की पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है। इसके पूर्व भारतीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर राजनांदगांव में आयोजित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button