सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, हालत चिंता जनक

नवादा। एएनएन
जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के कसिया गांव में सात वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही एक 10 वर्षीय बालक ने दुष्कर्म किया। बालिका को बेहोशी की हालत में खेत में छोङ कुकर्मी फरार हो ने में सफल रहा।
पीङिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गयी है।
बताया जाता है कि बालिका खेत की ओर गयी थी। वहां से गुजर रहे बगल के मुहल्ले के 19 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार ने अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में छोड़ फरार होने में सफल रहा है।
स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गयी है। पुलिस को सूचना दी गयी है। पीङिता के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।
घटना के बाद गांव में तनाव गहराया गया है। स्थानीय पुलिस ने गश्त तेज कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरंभ की है।