![](https://actionindialive.com/wp-content/uploads/2024/10/rosan-singh-1-copy.jpg)
आदर्श मिथिला समिति ने भव्य रूप में निकाली कलश यात्रा
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली के शालीमार गांव इलाके में आदर्श मिथिला समिति (रजि.) शालीमार गाँव द्वारा माँ दुर्गा पूजा महोत्सव के प्रथम दिवस नवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके भाजपा पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा, विधायक वंदना कुमारी, निगम पार्षद रेखा गुप्ता, पूर्वांचल मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज सिंह, समिति के अध्यक्ष संजय झा, समिति के महामंत्री रोशन सिंह, संरक्षक सुरेंद्र मिश्रा, संयोजक हेमकांत मिश्रा, सदस्य भैरव झा, विरेन्द्र सिंह पिंटू, मोहित त्यागी व पूरी टीम और हजारों भक्त मौजूद रहे।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजय झा और महामंत्री रोशन सिंह ने बताया कि माता रानी की कृपा से यह आयोजन सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि जो भक्त सच्चे मन से प्रभु की आराधना करता है, प्रभु उसकी अवश्य ही सुनते है। इसलिए मैं सभी से कहना चाहता हूं कि सभी सच्चे मन से प्रभु की भक्ति करें। कार्यक्रम में आये हुए सभी गणमान्य लोगों का धन्यवाद करते है।