शिवपुरी की महिला निराशा के बारे में पीएम मोदी से बात करेंगे शिवराज

शिवपुरी । एएनएन (Action News Network)
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को प्रदेश भर की मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह की महिलाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना महामारी संकट के बीच मप्र को आत्मनिर्भर बनाने का आव्हान करते हुए महिला समूहों से भी और अधिक ऊर्जा से काम करने की बात कही और स्थानीय स्तर पर ही अधिक से अधिक बेहतर उत्पाद बनाने का आव्हान किया।
इस दौरान शिवपुरी जिले की पिछोर की रूपेपुर गांव की सरस्वती देवी महिला समूह की सीआरपीईपी महिला निराशा राजपूत से भी बात की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जब समूह की महिला निराशा राजपूत ने अपना परिचय देते हुए खुद का नाम निराशा बताया तो सीएम चौक गए और उन्होंने कहा कि नाम निराशा क्यों रख लिया, तुम तो आशाओं से भरी हो। तुम तो अपने काम से आशा जगा रही है।
इस पर महिला निराशा ने बताया कि उनकी दो बहिन और एक भाई है। इन तीनों के जन्म के बाद मां ने नसबंदी करा ली लेकिन नसबंदी फेल हो गई और उनका जन्म हुआ तो मां ने नाम निराशा रख दिया। सीएम से बातचीत में महिला निराशा ने बताया कि उनके समूह द्वारा 54 छोटे-छोटे समूह स्थापित कर कई महिलाओं को काम दिया और उनकी आजीविका बढ़ाई है।
महिला की यह बात सुन सीएम शिवराज ने कहा कि आपके समूह ने तो बहुत अच्छा काम किया है और मैं आपके द्वारा किए गए इन कार्यो की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सामने रखूंगा कि किस तरह से आत्मनिर्भर भारत बनाने में निराशा राजपूत जैसी महिलाओं के प्रयास जारी हैं।
उन्होंने कहा कि आपके यह प्रयास सराहनीय हैं। इस तरह के प्रयासों से ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा। सीएम से बातचीत के बाद अपनी प्रतिक्रिया में महिला निराशा राजपूत ने बताया कि उन्हें आज सीएम से बात करने पर अच्छा लगा। वह भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी ओर से सभी प्रयास जारी रखेंगी।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT