दिल्ली

शिव सांई मंदिर में श्री राधा कृष्ण दर्शन परिवार ने श्री कृष्ण छठी उत्सव धूमधाम से मनाया

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली२ के आदर्श नगर एक्सटेंशन के शिव सांई मंदिर में श्री राधा कृष्ण दर्शन परिवार की ओर से श्री कृष्ण छठी उत्सव के उपलक्ष्य में कीर्तन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री राधा कृष्ण दर्शन परिवार के प्रधान मनोज सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिव सांई मंदिर अशोक रोड़ आदर्श नगर एक्सटेंशन में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं छठी उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय भक्तोें का उत्साह व उमंग और खुशी के साथ में भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान पदाधिकारियों में गौ ग्रास रिक्शा संचालन कमेटी मुकेश गोयल, पंकज गोयल, प्रवीन गर्ग, माधव अग्रवाल, पंकज गुप्ता, अनिल मित्तल, सचिन गोयल, राकेश जुनेजा उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों में सुशील गुप्ता, पवन जिंदल, सुधीर गुप्ता, गौरव चौहान, अशोक शर्मा, हेमंत राजपूत, भूपेन्द्र, नितेश मुदगल, अभिषेक बंसल, अजय, उमेश ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

इस मौके पर अतिथि के तौर पर गुरदयाल छाबडा, पीपी खुराना, विजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई एवं भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। विशेष अतिथि के तौर पर नितिन जैन, पवन सिंघल, संजीव कंबोज शामिल हुए। संस्था संरक्षक सुरेश गोयल, प्रधान सतीश अग्रवाल, सलाहकार मनोहर लाल शर्मा, अशोक जिंदल, महिला परिवार में अंजू सिंघल, पूनम चौहान, निधि गुप्ता, दीपिका गुप्ता, सुनीता रानी, ममता चौधरी, रचना गुप्ता, गार्गी मनचंदा, मोना अग्रवाल, निशा जिंदल, प्रीति गर्ग, राज शर्मा, भजन गायिका सुदेश, विद्या राव, भजन गायिका वीना ढींगरा, कंचन, शिव सांई कीर्तन मंडली, सभी अशोका रोड़ निवासियों ने अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम आयोजक एवं श्री राधा कृष्ण दर्शन परिवार के प्रधान मनोज सिंघल ने समाज में सबके हित, सुख-शांति व समृद्धि हेतु भगवान श्री कृष्ण से आशीर्वाद मांगा और उपस्थित भक्तों का धन्यवाद के साथ आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button