दिल्ली

श्याम को मिला मुकुंदपुर की जनता का साथ

श्याम सिंह ने किया वादा, वार्ड के हर क्षेत्र में होगा विकास कार्य, लोगों ने लुटाया प्यार

नई दिल्ली/टीम एक्शन इंडिया
वोटिंग के दिन नजदीक आते ही मुकुंदपुर से कांग्रेस प्रत्याशी श्याम सिंह ने चुनाव प्रचार को और तेज कर दिया है। श्याम सिंह ने प्रचार अभियान को तेज करते हुए वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से वोट की अपील की। श्याम सिंह की लोकप्रियता का यह आलम है कि लोग घरों से निकलकर फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हैं और जीत का आशीर्वाद दे रहे। श्याम सिंह भी जनता-जर्नादन को निराश नहीं करते और सभी का दिल की गहराईयों से आभार प्रकट करते हैं।
श्याम सिंह जहां-जहां जनसंपर्क-पदयात्रा के लिए पहुंचते हैं उन्हें सुनने वालों की भीड़ लग जाती है। लोग कांग्रेस प्रत्याशी की भव्य स्वागत-अभिनंदन करते हैं और जीत का आर्शर्वाद देते हैं। इस मौके पर भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और श्याम सिंह के संग कदमताल करते हुए वोट मांगे। जनसंपर्क में श्याम सिंह के प्रति प्यार, स्नेह और आशीर्वाद बहुत कुछ बयां कर रहा था।


विरोधियों को लिया आडे हाथ: श्याम सिंह ने जनसंपर्क के दौरान विरोधियों पर जमकर बरसे और कहा कि बीजेपी-आप की नूरा कूश्ती का खेल अब कुछ दिन का ही मेहमान है। दिल्ली की जनता ने इस निगम चुनाव के माध्यम से सबक सिखाने का मन बना लिया है। श्याम सिंह ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस ही केवल विकास कर सकती है।और क्योंकि कांग्रेस झूठ की राजनीति नहीं करती। कांग्रेस विकास कार्यों की राजनीति करती है और कांग्रेस की कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं है। कांग्रेस ने पहले भी दिल्ली में विकासात्मक कार्य किए हैं और इस बार भी दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को निगम की बागडोर देने का मन बना लिया है। श्याम सिंह ने कहा कि बीजेपी ने पिछले 15 वर्षों में दिल्ली में एक भी विकासात्मक कार्य नहीं किए। भाजपा के 15 वर्षों के भ्रष्ट शासन और आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार के 8 वर्षों के कुशासन ने दिल्ली को बदहाल, प्रदूषित, गंदगी भरी और कूड़े के ढेरों से पाट दिया है।


श्याम सिंह ने सबका जताया आभार: इस मौके पर श्याम सिंह ने कहा कि आप सबका प्यार ही मुझे ताकत देता है। आज आप सबका प्यार पाकर मैं खुद को भावुक और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं आज जनता से जो भी वादे करुंगा, निश्चित तौर पर मैं 100 प्रतिशत उन्हें पूरा करुंगा। मुकुंदपुर वार्ड को स्वच्छ और सुंदर होने के साथ-साथ क्षेत्र की सभी समस्याओं का भी हर करुंगा। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button