सिक्किम में 31 मई तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद

गंगटोक । एएनएन (Action News Network)
सिक्किम में सभी शैक्षणिक संस्थान आगामी 31 मई तक बंद रहेंगे। इसी तरह 3 मई तक सभी कार्यालय भी बंद रहेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की अध्यक्षता में आयोजित एक आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया। 20 अप्रैल के बाद दी गई राहत की समीक्षा करने के लिए उक्त बैठक आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री तमांग ने आज 20 अप्रैल के बाद दी गई छूट के मद्देनजर लॉकडाउन दिशा-निर्देशों का पालन और कोरोना महामारी से लड़ने के लिए किए जा रहे तैयारियों की समीक्षा के लिए एक आपात बैठक बुलाई। बैठक में राज्य के वर्तमान परिदृश्य सहित संभावित जोखिमों पर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक में 3 मई तक पूर्ण लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया। 3 मई तक सभी कार्यालयों को भी पुन: बंद रखने और 31 मई तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया। हालांकि, इस अवधि के दौरान आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को पहले की तरह छूट दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि सिक्किम में अब तक एक भी कोरोना संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने आंशिक छूट देते हुए 20 अप्रैल से कुछ प्रतिबंधों के साथ सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज शुरू कर दिया था लेकिन आज की बैठक ने 3 मई तक सभी सरकारी कार्यालयों को भी बंद रखने का निर्णय लिया गया।
इसी तरह निर्माण कार्यों को भी छूट दी गई था, जिसे अब 3 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि, इस दौरान मनरेगा, कृषि, अनुमति प्राप्त उद्योगों को दी गई छूट को बरकरार रखा गया है। राज्य सरकार ने 3 मई से पहले एक और समीक्षा बैठक करके आगे की कार्रवाई करने का फैसला किया है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT