मैंने महेन्द्र सिंह धोनी से बहुत कुछ सीखा है : फाफ डु प्लेसिस

नई दिल्ली। एक्शन इंडिया न्यूज़
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में आज शाम मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। इस मुकाबले से पहले आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सीएसके के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एसएस से काफी कुछ सीखा है।
स्टार स्पोर्ट्स पर इनसाइड आरसीबी शो पर बोलते हुए, फाफ डु प्लेसिस ने कहा, "मैं चेन्नई का बहुत आभारी हूं और 10 से अधिक वर्षों से उनके साथ रहा हूं। मेरे दिल में उनका एक विशेष स्थान है और मैंने एमएस धोनी से बहुत कुछ सीखा है, वह एक शानदार कप्तान भी हैं, इसलिए मैं ऐसी स्थिति में बैठा हूं जहां मैं भारतीय क्रिकेट के दो महान कप्तानों से सीख सकता हूं।"
डु प्लेसिस ने आगे कहा, "चेन्नई के खिलाफ खेलना वाकई बहुत अच्छा होगा। जैसा कि मैंने कहा कि सीएसके के खिलाड़ियों और प्रशंसकों से मुझे जोअविश्वसनीय प्यार और सम्मान मिला है। वो काफी यादगार है, इसलिए सभी को फिर से देखने के लिए यह एक अच्छा दिन होगा। आरसीबी को जीत दिलाने के लिए मैं अपना शत-प्रतिशत दूंगा।"
बता दें कि IPL 2022 में चार बार की चैम्पियन सीएसके ने अभी तक चार मैच खेले हैं और चारों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। जबकि आरसीबी ने चार मैच में से तीन में जीत दर्ज की है और एक में हार का सामना करना पड़ा है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT