मुंबई सिटी एफसी ने ब्राजील के फॉरवर्ड डिएगो मौरिसियो के साथ किया करार

मुंबई। एक्शन इंडिया न्यूज़
मुंबई सिटी एफसी ने शुक्रवार को ब्राजीली फॉरवर्ड 30 वर्षीय डिएगो मौरिसियो के साथ एक अल्पकालिक सौदे पर करार किया है। मौरिसियो 31 मई, 2022 तक टीम में बने रहेंगे।
मौरिसियो ने 2006 में ब्राजील में फ्लेमेंगो की प्रसिद्ध अकादमी के माध्यम से अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत की, पहली टीम में जाने से पहले उन्होंने 2012 तक अकादमी के साथ खेला।
अगले कुछ वर्षों में, मौरिसियो ने ब्राजील (स्पोर्ट रेसिफ़ और रेड बुल ब्रैगंटिनो), रूस (एफसी स्पार्टक व्लादिकाव्काज़), पुर्तगाल (विटोरिया एफसी), सऊदी अरब (अल कादिसियाह), चीन (कैंग्ज़हौ माइटी लायंस) और दक्षिण कोरिया (गैंगवॉन एफसी और बुसान आईपार्क) के क्लबों के साथ खेला। इसके बाद वह 2020 में ब्राजील लौटे और सेंट्रो स्पोर्टिवो अलागोनो के साथ करार किया।
मौरिसियो ने एक बयान में कहा, "मैं भारत वापस आकर खुश हूं और चैंपियन मुंबई सिटी के साथ जुड़कर खुश हूं। पिछले सीजन में आईएसएल में खेलने का मेरा अनुभव अच्छा रहा था, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे भारत में बहुत कुछ हासिल करना है।"
उन्होंने कहा, "जब आप मुंबई जैसे बड़े कद के क्लब में शामिल होते हैं तो उम्मीदें अधिक होती हैं। मुझे पहले से ही पता है कि क्लब की महत्वाकांक्षा जीतना और आईएसएल खिताब की रक्षा करना है। मैं चुनौती के लिए तैयार हूं और मैं पिच पर आने का और इंतजार नहीं कर सकता।"
रियो डी जनेरियो में जन्मे मौरिसियो 2020/21 सीज़न में इंडियन सुपर लीग की ओर से ओडिशा एफसी में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने 20 मैचों में 12 गोल किये और 2 में सहायता की। मौरिसियो कतरी सेकेंड डिवीजन साइड अल शाहनिया के साथ एक छोटे से कार्यकाल के बाद मुंबई में शामिल हुए। अल शाहनिया के लिए उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में नौ मैच खेला और आठ गोल किये।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT