
वात्सल्य वाटिका में जन कल्याण हेतु श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ हुआ सम्पन्न
टीम एक्शन इंडिया
दलबीर मलिक
कुरुक्षेत्र : वात्सल्य वाटिका ब्रह्मा कालोनी, अमीन रोड, कुरुक्षेत्र में जन कल्याण हेतु श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ रखा गया । वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र प्रधानाचार्य गौरव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ सुबह छह बजे आरंभ हुआ और लगभग साढ़े नौ बजे पाठ सम्पन्न हुआ ।
यह पाठ सेक्टर तीन स्थित संस्था सुखमनी साहिब पाठ समिति के द्वारा हुआ । पाठ सम्पन्न पर सभी की अरदास गुरू ग्रंथ साहिब जी के समक्ष लगाई गई और कुछ समय फिर शब्द कीर्तन किया गया ।
फिर श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ का भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरण किया गया और पाठ के अंत में सभी संगत के लिए लंगर का प्रसाद वितरण किया गया। श्री सुखमनी साहिब जी समिति द्वारा वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र संस्थापक आदरणीय परम पूज्य स्वामी हरिओम दास परिव्राजक जी को अंग वस्त्र और गुरू ग्रंथ साहिब जी का गुटका प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
अंत में वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र संस्थापक आदरणीय परम पूज्य स्वामी हरिओम दास परिव्राजक जी ने सभी को श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ की बधाई देते हुए सभी का आभार और धन्यवाद किया और साथ ही इस समिति से पुन: निवेदन किया गया कि आगे भी आप वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र में पाठ कर वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र परिवार को सेवा दे सकते हैं।
इस अवसर पर वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र संस्थापक आदरणीय परम पूज्य स्वामी हरिओम दास परिव्राजक जी, ट्रस्ट प्रधान ओम प्रकाश मित्तल , कोषाध्यक्ष संत राजेंद्र सिंह, सरदार अवतार सिंह , सुखमनी साहिब पाठ समिति के सभी सम्मानित सदस्यगण , रमिला, विद्यालय प्रधानाचार्य गौरव चौधरी, विद्यालय आचार्य पूनम सलूजा, सोनिया अग्रवाल, परविंदर कौर, विजयलक्षमी, तिशू सिंगला, पूर्व छात्र टीना विपिन आकाश और संगत और वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।




