भत्ता कटौती के विरोध में कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन

मेरठ । एएनएन (Action News Network)
कोरोना काल में आर्थिक संकट को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों के भत्तों में की गई कटौती को लेकर कर्मचारियों में रोष है। कटौती के विरोध में राज्य कर्मचारियों के चलाए जा रहे ’कॉलिंग अटेंशन अभियान’ के दूसरे चरण में मंगलवार को कर्मचारियों ने विरोध का अनूठा रास्ता अपनाया। इस दौरान कर्मचारियों ने कार्यालय में प्रवेश से पहले काला रिबन काटा और हाथ में काला रिबन बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया।
मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष विपिन त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारी लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज परिसर में एकत्र हुए। राज्य कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काला रिबन काटकर कार्यालय में प्रवेश किया। इसी के साथ हाथों में काला रिबन बांधकर सरकार द्वारा भत्तों में की गई कटौती को लेकर विरोध जताया। विपिन त्यागी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने केंद्र के आदेश पर राज्य कर्मचारियों के डीए सहित छह भत्तों पर रोक लगा दी है। जबकि स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, पुलिस और अन्य विभागों के सभी कर्मचारी जी-जान से कोरोना की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर सरकार के साथ खड़े हैं। राज्य कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भत्ता बहाली की मांग की। इस मौके पर रामनिवास, संजीव त्यागी, आरआर मिश्रा, संजय, अनिल आदि मौजूद थे।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT