
16 जुलाई को भूतनाथ मंदिर में मनाया जाएगा स्थापना
खेमचंद शास्त्री
मंडी: शनिवार को भूतनाथ मंदिर परिसर में धर्म संघ भूतनाथ मंदिर मंडी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने धर्म संघ के 67 वां स्थापना दिवस समारोह मनाने के बारे में चर्चा की गई। धर्म संघ के प्रधान भीम चंद सरोच ने बताया कि यह संस्था काफ ी पुराने समय से कार्य करती आ रही है और राजाओं के बाद इसी संस्था द्वारा मंदिरों का संचालन किया था। अब फिर से धर्म संघ सक्रिय हो गया है और धर्म के बारें में प्रचार कर रहा है।
उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस 16 जुलाई को भूतनाथ मंदिर में मनाया जाएगा और इस दौरान रूद्राभिषेक किया जाएगा जिसमें 11 दंपत्ति रूद्रा अभिषेक करेंगे। उसके उपरांत विश्व शांति और जन कल्याण के लिए नवग्रहि हवन का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह सारा आयोजन मंडी की जनता और प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हाल ही में हिंदू नव वर्ष सेरी मंच पर मनाया गया उसी प्रकार इस कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने मंडी की जनता से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
डॉ ओम राज शर्मा ने बताया कि धर्म संघ द्वारा धर्म की आस्था और सनातन के प्रति लोगों की आस्था को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रूद्राभीषेक यज्ञ का आयोजन 16 जुलाई को सुबह 9 बजे से आरंभ हो जाएगा और 12:30 बजे समाप्त होगा। यज्ञ की समाप्ती के बाद खीर का आवंटन भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम के दौरान मंडी की सभी एनजीओं के प्रधानों को सहयोग के लिए सम्मनित भी किया जाएगा।