हरियाणा

कर्ण कैनाल मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य प्रगति पर

टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए नगर निगम शहर में सडकों के सुदृढ़ीकरण का कार्य तेजी से करवा रहा है। इसी कड़ी में कर्ण कैनाल रोड का कार्य प्रगति पर चल रहा है, जबकि रघुनाथ मंदिर मार्ग का कार्य पूरा किया जा चुका है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि कर्ण कैनाल रोड का कार्य लेबर चौक की साईड से शुरू किया गया है। इसमें पहले पुरानी क्रश को निकाला गया।

इसके बाद करीब 400 मीटर तक डेंस लीन कंक्रीट (डी.एल.सी.) की पहली लेयर बिछाई जा चुकी है। इसके डालने के पश्चात सीमेंट कंक्रीट की मोटी व मजबूत लेयर डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि रोड के दोनो ओर की सडकें सीमेंट कंक्रीट की बनाई जाएंगी। पानी निकासी के लिए सोशल ड्रेन होगी।

सडक को सुरक्षित बनाने के लिए रोड फर्नीचर के तहत कैटआई, रिफ्लेक्टर, थर्मोप्लास्टि पेंट, सोलर स्टड, डेलीनेटर तथा जेब्रा क्रॉसिंग जैसे कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि करीब अढ़ाई किलोमीटर लम्बाई की दोनों ओर की सडकों के सुदृढ़ीकरण पर अनुमानित 2 करोड़ 48 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। अगले करीब 2 माह में यह कार्य मुकम्मल कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कर्ण कैनाल मार्किट में विभिन्न कार्यालय, संस्थान, शोरूम व रेस्टॉरेंट होने के कारण यहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

सडक पर गढ्ढे हो जाने के कारण नागरिकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। परंतु अब इस सडक का निर्माण सीमेंट कंक्रीट से किया जा रहा है, जो लम्बे समय तक अपने अस्तित्व में बनी रहेगी। इससे नागरिकों का आवागमन सुगम और सुरक्षित बनेगा। निगमायुक्त ने रघुनाथ मंदिर मार्ग की जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठद्द माध्यमिक विद्यालय से बगवाडि?ा गैस एजेंसी चौक तक सीमेंट कंक्रीट से मजबूत सडक का निर्माण किया जा चुका है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button