
सूक्खु का बजट दिशाहीन, बजट में कुछ नजर नहीं आता: गोविंद सिंह ठाकुर
टीम एक्शन इंडिया/कुल्लू/ श्याम कुल्वी
सूक्खु सरकार का बजट दिशाहीन है और बजट में कुछ नजर नहीं आता। यह बात पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने यहां प्रेस क्लब कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि ओपीएस लागू हो गया। लेकिन अभी तक कोई भी कर्मचारी ओपीएस के दायरे आते नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि 1500 रुपए देने की ग्रांटी को भी कह रहे हैं हमने पूरी की लेकिन अभी तक 35 लाख महिलाएं 1500 का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने चीख-चीख कर कहा है कि घर की सभी महिलाओं को 1500 मिलेंगे। लेकिन अब बजट में सिर्फ 2 लाख 31 हजार महिलाओं को 1500 देने की बात कही जा रही है और यह भी क्लियर नहीं है कि इस दायरे में कौन सी महिलाएं आएगी। उन्होंने कहा कि ओपीएस देने के लिए हिमाचल में मंहगाई बढ़ाई जा रही है। शराब की कीमतें बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पर्यटन डेस्टिनेशन है और यहां पर्यटकों के लिए टोल टैक्स बढ़ाए गए हैं और कह रहा हैं कि हम पर्यटन को बढ़ा रहे हैं। प्रदेश सरकार बताए कि क्या पर्यटकों को टैक्स बढ़ा कर पर्यटन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी ही योजनाओं का नाम बदलकर कार्य किए जा रहे हैं और जिस ग्रीन हिमाचल योजना की बात की जा रही है वोह तो केंद्र सरकार की योजना है, आप बताएं कि आपने क्या योजना शुरू की। उन्होंने बताया कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार कह रही हैं कि वो राज नही व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई हैं लेकिन बजट में जो बाते कही गई हैं। उससे पता चलता है कि यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन है। यह बजट पूरी तरह से दिशाहीन हैं और प्रदेश के कल्याण के लिए कोई बात नजर नहीं आती हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने 10 गारंटी दी थी जिसमे कहा गया था पहली केबिनेट में ओपीएस दी जाएगी। लेकिन अभी तक उस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया हैं और कर्मचारियों का एन पी एस का पैसा काटा जा रहा है। तो कांग्रेस केसे कह सकती हैं कि पहली गारंटी पूरी हो गई हैं। जब तक इसका प्रारूप तैयार नहीं होगा तब तक कोई भी बात को पूरा नहीं कहा जा सकता है। वही, सोशल मीडिया में कुल्लू के कांग्रेस के नेता का वीडियो चल रहा है कि हर घर में सभी महिलाओ को 15-15 सौ रुपए दिए जाएंगे। वो दूसरी गारंटी भी पूरी होती नजर नहीं आ रही। बजट में 2 लाख 31 हजार महिलाओ को 1500 रुपए दिए जायेंगे लेकिन उसमे कोन कोन महिलाए शामिल होंगी। उसका का कोई पता नहीं है। बजट में युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई। वो 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात भी पूरी नहीं हो पाई है। बजट में 25 हजार युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई है लेकिन वो रूटीन की बाते हैं। गोविंद ठाकुर ने कहा कि जल शक्ति विभाग में 5 हजार युवाओं को जो नोकरी देने की बात कही गई है। वो पूर्व भाजपा सरकार में ही तय हो गया था और कांग्रेस उसी काम को आगे बढ़ा रही है। इसके अलावा अटल आदर्श स्कूल खोलने का काम पूर्व बीजेपी सरकार ने शुरू किया था। लेकिन अब कांग्रेस उसी योजना का नाम बदलकर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल रख दिया गया है। ऐसे में पूर्व बीजेपी सरकार की योजनाओं के नाम बदले गए हैं और उन्ही योजनाओं का नाम बदलकर कांग्रेस सरकार आज जनता को भ्रमित कर रही है। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि आज गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार जनता पर टैक्स का बोझ डाल रही है। शराब के दाम बढ?े से दूसरे प्रदेश से शराब की तस्करी होगी और इससे राजस्व को घाटा ही होगा। पर्यटकों के हिमाचल प्रवेश पर भी टैक्स में बढ़ोतरी की गई हैं और प्रदेश के पर्यटन वयवसाय पर इसका बुरा असर होगा। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कोई नया कार्य शुरू नहीं किया है और बजट में उन्होंने नया का दिया है। उस पर सरकार को बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर जो सब्सिडी की बात कांग्रेस सरकार कर रही है वो केंद्र सरकार के द्वारा दी जानी है। इसमें कांग्रेस सरकार का अपना क्या योगदान है वो भी स्पष्ट किया जाना चाहिए।