हिमाचल प्रदेश

सुनैना की साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट नेशनल के लिए हुई चयनित

टीम एक्शन इंडिया/ बिलासपुर/ कश्मीर ठाकुर
जिला बिलासपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामली की छात्रा सुनैना देवी का चयन सांइटिफि क सर्वे रिपोर्ट में राष्ट्रीय स्तर बाल विज्ञान प्रतियोगिता के लिए हुआ। सुनैना की विज्ञान शिक्षिका वर्षा रानी की मेहनत साकार हुई है। ऐसे में जामली स्कूल ही नहीं बल्कि पूरे इलाके में हर्ष का माहौल है। शिक्षिका वर्षा रानी के कुशल मार्ग दर्शन में सुनैना द्वारा अर्जित इस उपलब्धि से जिला बिलासपुर का नाम भी रोशन हुआ है। 31वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एनआईटी हमीरपुर में 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित की गई। जिसमें सुनैना का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। सुनैना की इस उपलब्धि से स्कूल तथा इलाके में खुशी का माहौल है। विज्ञान शिक्षिका वर्षा रानी ने बताया कि जामली की इस छात्रा ने लस्सी और तांबे से एक ऐसा फं फू द नाशक तैयार किया जो रासायनिक फं फू द नाशक से छुटकारा दिला सकता है।

इसकी खासियत यह है कि इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। आज छात्रा का पाठशाला पहुंचने पर पाठशाला प्रबंधन, स्कूल प्रबंधन समिति और विद्यार्थियों द्वारा ढोल नगाड़ों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिमरो भटनागर द्वारा सुनैना देवी उसकी विज्ञान अध्यापिका वर्षा रानी को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया की पाठशाला के साथण्साथ यह पूरे जिले के लिए भी हर्ष का विषय है कि इस दूर दराज के क्षेत्र जामली की विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विज्ञान अध्यापिका वर्षा रानी को राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शक अध्यापक से भी नवाजा गया। इस स्वागत समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शेर सिंह भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने इस उपलब्धि के लिए पाठशाला के स्टाफ की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button