दिल्ली

सुरेन्द्र खर्ब ने सीनियर कार्यकर्ताओंका किया सम्मान

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: बादली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सीनियर कार्यकर्ताओं का सिविल लाईन जोन के पूर्व चेयरमैन और राजेन्द्र नगर विधानसभा भाजपा के प्रभारी सुरेन्द्र खर्ब ने स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रभारी सुरेन्द्र खर्ब ने बताया कि पूर्व मण्डल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री भलस्वा मंडल सहित कई सीनियर कार्यकर्ताओं का घर एवं उनके आॅफिस पर जाकर सम्मान किया गया।

इस मौके पर सुरेन्द्र खर्ब ने बताया कि बादली विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा, विरेंद्र यादव पहलवान, रामनिवास शर्मा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रभारी सुरेन्द्र खर्ब ने बताया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी के हित में कार्य करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने देश में विकास ही विकास करके दिखाया है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने देश में कई योजनाएं लागू की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button