
सुरेन्द्र खर्ब ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान, भेंट किया तिरंगा
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: बादली विधानसभा क्षेत्र में सिविल लाईन जोन के पूर्व चेयरमैन व राजेंद्र नगर विधानसभा के प्रभारी सुरेन्द्र खर्ब ने रुद्र रोल्स डांस अकादमी का उद्घाटन किया तथा उनकी अगुवाई में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अन्तर्गत रविवार को घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा भेंट किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज बादली विधानसभा क्षेत्र के कई क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा भेंट किया गया। उन्होंने आगे बताया कि भाजपा द्वारा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जा रहा है।
उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि सबसे पहले देश है और यह देशप्रेम का उत्सव है इसलिए सभी अपने-अपने घरों पर शान से तिरंगा लहराएं और सदा देशहित में कार्य करें। इस मौके पर कई गणमान्य लोगों ने भी विचार रखें। कार्यक्रम में बलविंदर सिंह, आशीष कौशिक, मंजू शर्मा, अर्चना सिंह, राम प्रवेश मिश्रा, डांस अकादमी की संचालक अनुष्का और छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



