अन्य राज्यराजस्थान

टी. रविकांत मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव होंगे, दो अन्य अधिकारियों को भी नियुक्त किया

जयपुर.

मुख्यमंत्री भजनलाल ने शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद ब्यूरोक्रेसी में बदलाव करते हुए वरिष्ठ आईएएस टी. रविकांत को प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। साथ ही आईएएस आनंदी की सचिव और आईएएस सौम्या झा की संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्ति की गई है। जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति अस्थाई तौर पर की गई है। जानकारी के अनुसार कार्मिक विभाग ने तीनों अधिकारियों की अस्थाई तौर पर इस पद पर नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

तीनों ही अधिकारी अपने वर्तमान पद पर कार्य करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय का काम भी देखेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल ने अपना पदभार ग्रहण करते ही तीन आईएएस अधिकारियों को लेकर बदलाव किया। इनमें पहला बदलाव IAS टी रविकांत हैं। इन्हें मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। रविकांत 1998 बेच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें पूर्ववर्ती सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका के स्थान पर प्रमुख सचिव बनाया है। इससे पहले रविकांत राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के निदेशक और विशिष्ट शासन सचिव रह चुके हैं। टी रविकांत मुख्यमंत्री कार्यालय के विशिष्ट सचिव, कोटा, झुंझुनूं, भरतपुर, हनुमानगढ़ और बांसवाड़ा में कलेक्टर भी रह चुके हैं।

ब्यूरोक्रेसी में हो सकते हैं बड़े बदलाव
राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनते ही अब राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पहला संकेत प्रमुख सचिव टी रविकांत के रूप में देखने का मिला है। इस दौरान नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शपथ लेने के बाद ही टी रविकांत को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाए जाने के आदेश जारी किए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार बदलने के साथ ही अब राज्य की ब्यूरोक्रेसी में भी बड़ा बदलाव हो सकता है। अटकलें हैं कि राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी के पदों को लेकर भी बदलाव हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button