तेलंगाना में संक्रमितों की संख्या 1700 के पार, पिछले 24 घंटे में 62 नए मामले

हैदराबाद । एएनएन (Action News Network)
तेलंगाना राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 62 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें 42 मामले हैदराबाद की नगरपालिका के परिधि में ही पाए गए, जबकि एक मामला पड़ोसी रंगारेड्डी जिले का है। संक्रमण के शेष 19 मामले प्रवासी मजदूरों में पाए गए हैं। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुलेटिन जारी कर दी गई।राज्य में बढ़ते मामलों में प्रवासी मजदूरों का संक्रमण भी चिंता का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार अब तक कुल 118 प्रवासी मजदूर कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इस दौरान सरकार ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वो अपने स्तर पर सुरक्षा कार्यों को अपनाए और संक्रमण फैलने से रोकने में सहयोग दें।
बीते 24 घंटे में 62 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1700 के पार पहुंच गई है। वर्तमान में राज्य में संक्रमण के कुल आंकड़े 1761 तक पहुंच गई है। वहीं बीते दिन में सात लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। इस तरह अब तक कुल 1023 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अब तक कोरोना के चलते 48 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें तीन की मौत को पिछले 24 घंटे में ही हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस को लेकर कहा गया था कि आने वाले दिनों में जिस तरह तापमान में वृद्धि होगी इसका असर कम होगा लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा। हैदराबाद में तो पिछले दो दिनों से तापमान 42 डिग्री के आसपास बना हुआ है, बावजूद इसके कोरोना संक्रमण का असर भी बढ़ा है। ऐसे में स्पष्ट है कि प्राकृतिक कारणों से इस परजीवी का सफाया संभव नहीं है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT