हरियाणा

एमएसपी पर सभी फसलें खरीदने की घोषणा ऐतिहासिक : डा. सतीश पूनिया

टीम एक्शन इंडिया
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार का सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय किसानों के हक में बड़ा फैसला है। सीएम सैनी का किसानों के हित में लिया गया निर्णय यह चरितार्थ करता है कि भाजपा ही अन्नदाताओं की सच्ची हितैषी पार्टी है। नायब सरकार के इस नायब फैसले से हरियाणा के किसान और समृद्ध होंगे उन्हें नई ताकत मिलेगी तथा देश की अर्थव्यवस्था में सहायक बनेंगे। श्री पूनिया सोमवार को पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डा. पूनिया ने कहा कि हिंदुस्तान और हरियाणा के किसानों की सुध लेने का सबसे पहला काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की सौगात देकर किया था।

यहां श्री पूनिया ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोटों के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है, जबकि भाजपा सभी वर्गों का समान रूप से विकास कर रही है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा 10 वर्षो से अन्नदाताओं को सही मायने में समृद्ध बनाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों के लिए जो बड़ी-बड़ी घोषणाएं की है वास्तव में यह एक क्रांतिकारी कदम है।

किसानों का 133 करोड़ रुपये माफ करना बहुत ही बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री को साधुवाद देते हुए श्री पुनिया ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों को ताकत और संबल देने का काम किया है। डा. पूनिया ने कहा कि जाति, पाति और मजहब से उपर उठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से देश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का सभी धर्मों के लोग बराबर लाभ उठा रहे हैं। देश के संसाधनों पर किसी एक का नहीं, बल्कि सभी वर्गों का समान अधिकार है। डा. पूनिया ने कहा कि भाजपा की समानता की राजनीति से विपक्ष के लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। 10 वर्षों में भाजपा ने देश और प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कराया है।

जिससे वोट की राजनीति करने वाली कांग्रेस परेशान है। श्री पूनिया ने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है यहां के लोगों ने मुगलों और अंग्रेजों के साथ संघर्ष किया है। कांग्रेस को हरियाणा ने जगह दी, लेकिन दिल में जगह नहीं दी और समय-समय पर बदलाव करके कांग्रेस को आइना दिखाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा को हरियाणा के किसानों का हित करने के लिए 10 वर्षों का समय मिला, लेकिन हुड्डा ने रोहतक के अलावा कुछ दिखाई नहीं दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में मुख्यमंत्री सिर्फ एक जिला तक ही सीमित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button