
निगम ने किया वृक्षारोपण, 17 पार्कों में लगाए 200 से अधिक पौधे:अभिषेक मीणा
टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। जब धरती पर रहेंगे वन, तभी मिलेगा हमें स्वच्छ जीवन, को लेकर नगर निगम करनाल ने वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत शहर के पार्कों में वृक्षारोपण किया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा के निर्देश पर निगम के अधिकारियों व अभियंताओं ने शहर की रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन व सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इसके तहत शनिवार को नगर निगम की ओर से करीब 17 पार्कों में 200 से अधिक बड़े वृक्षों के पौधे रोपित किए गए। इनमें गुलमोहर, अमरूद, जामुन, नीम व बेहड़ा जैसे अनेक प्रकार के फल, फूल व छायादार पौधे लगाए गए हैं।
निगमायुक्त ने बताया कि वन महोत्सव एक पारंपरिक भारतीय त्यौहार है, जो पेड़ लगाकर प्रकृति की सुंदरता के बारे में जागरूकता पैदा करके और पर्यावरण को बढ़ावा देकर धरती माता का सम्मान और प्यार करने की भारतीय संस्कृति और विरासत को दशार्ता है। कार्यक्रम के तहत भारतीयों को वृक्षारोपण और उनकी देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करके देशभर में ओर अधिक वन बनाने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि वन ही जीवन है। इंसान को यदि जीवित रहना है और स्वच्छ वातावरण चाहिए, तो हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे और उनकी देखभाल भी करनी होगी। सांस लेने का एकमात्र जरिया है, वृक्ष। यदि वृक्ष नहीं होंगे तो हम ताजा सांस नहीं ले सकते और हमें जरूरी तत्वों की प्राप्ति भी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष वृक्षों की महत्वता को ध्यान में रखते हुए वन महोत्सव जुलाई माह में मनाया जाता है, क्योंकि जुलाई-अगस्त का महीना वर्षा ऋतु का होता है और पेड़-पौधों के उगने के लिए यह नमी का मौसम अच्छा माना जाता है। इस मौसम में पेड़-पौधे जल्दी उगते हैं। पौधों की अच्छे से देखभाल करने से उनकी ग्रोथ भी अच्छी होती है। क्यों मनाया जाता है वन महोत्सव- उन्होंने बताया कि आज मनुष्य आधुनिक बनने की होड़ में वनों की उपयोगिता को ही भूलता जा रहा हैं।
बड़े-बड़े शहर, हाईवे, सडक, यातायात व फैक्ट्रियां इत्यादि बनाने की चाहत में वनों को ही समाप्त करते जा रहे हैं, जिससे लाखों पशु-पक्षी विलुप्त हो रहे हैं। पेड़ों की ठंडी हवाओं की जगह आज गाडि?ों से निकलते धुओं ने ले ली है। आज मनुष्य स्वच्छ हवा में सांस लेने तक को तरस रहा है।
उन्होंने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य ही यही है कि हम सभी लोग कम से कम एक पेड़ या पौधा जरूर लगाएं, ताकि आने वाली पीढि?ों को भी हम शुद्घ हवा दे सकें। इसके अलावा पेड़ों के संरक्षण से लाभ और वृक्षों को काटने के कारण होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को पेड़ों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है, क्योंकि पेड़ हमसे कुछ लेते नहीं हैं, बल्कि हमें नया जीवन देते हैं। ऐसे में हमारा भी यह कर्तव्य बनाता है कि हम वृक्षों को बचाने और लगाने के लिए अपनी-अपनी भूमिका अदा करें।