बाजार खुलते ही उमड़ पड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

नजीबाबाद । एएनएन (Action News Network)
लॉकडाउन के चौथे चरण में राहत मिलते ही बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। रोजमर्रा की जरूरतों के सामान खरीदने के लिए लोग सड़कों व बाज़ारों में उतरे। इस दौरान शारीरिक दूरी के मानक की अनदेखी की गई। कुछ लोग बिना मास्क लगाए घूमते दिखाई दिए। उधर, गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने बाजार में बंद दुकानों के सामने बेवजह लोगों को खदेड़ा। राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने प्रतिष्ठानों को खोलने का शेड्यूल तय कर उनका समय और दिन निर्धारित किए। गुरुवार को बाजार कल्लूगंज, चौक बाजार, पूजा बाजार, कटहरा बाजार, मछली बाजार, सुराही बाजार, नजीबुद्दोला मार्केट आदि क्षेत्रों में अधिकांश प्रतिष्ठान एक के बाद एक खुल गए।
गाइड लाइन को नजर अंदाज कर कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोल लिए। ग्राहकों के आने से काफी समय से बेरौनक पड़े बाजार में रौनक तो लौटी, लेकिन यह स्थिति काफी खतरनाक नजर आई, क्योंकि ज्यादातर लोग न तो अपने बीच दूरी बनाए हुए थे और न ही मास्क का इस्तेमाल करते दिखे। एसडीएम संगीता ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर बिना टर्म वाले प्रतिष्ठानों को बंद कराया। उन्होंने प्रतिष्ठान संचालकों से लॉकडाउन-4 के नियमों का पालन करने और प्रतिष्ठानों पर सैनिटाइजर रखने के निर्देश दिए।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT