हरियाणा

धरती जनसंख्या से नहीं, बल्कि गोला बारूद और कचरे से थर्रा रही : कैलाशपुरी

टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। महाकाल भैरव अखाड़ा के सुप्रीमो और पर्यावरण को लेकर सटीक भविष्यवाणी करने वाले स्वामी कैलाशपुरी महाराज ने कहा है कि आज का विज्ञान विकास नहीं, बल्कि धरती को विनाश की तरफ ले जा रहा है। उन्होंने बिगड़ते पर्यावरण को लेकर अमेरिका और उन देशों पर प्रहार करते हुए कहा कि जो देश गोला बारूद को व्यापार बना रहे हैं, वही धरती पर विनाश भी ला रहे हैं।

उन्होंने इन देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि धरती जनसंख्या और पराली के धुएं से नहीं, बल्कि गोला बारूद की गर्मी और अंतरिक्ष में बढ़ रहे कचरे से थर्रा रही है। स्वामी कैलाशपुरी ने कहा कि चलती कार, बाइक और फैक्ट्री में लग रही अचानक आग की मुख्य वजह ही बिगड़ता पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग ही है।

सारे विश्व के वैज्ञानिकों को अब वापस लौटना चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही विज्ञान विकास का कारण हो सकता है, मगर अब यही विज्ञान विनाश की ओर ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ही पूरे विश्व में गर्मी बढ़ रही है। कुवैत में जिस बिल्डिंग में आग लगने से 40 भारतीयों की मौत हुई है, यह सब ग्लोबल वार्मिंग का ही नतीजा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आने वाले समय में इस तरह की घटनाएं और भी बढ़ेगी।

उन्होंने विश्व के वैज्ञानिकों से सवाल किया कि विश्व के जिन जंगलों में आग लगी, क्या उसके कारणों की खोज की गई। क्या जले हुए जंगलों का पुनर्निर्माण करवाया गया। वहां पेड़ पौधे दोबारा लगाए गए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button