
सरकार इन बेघर लोगोंको राजीव रत्न आवास योजना के अंतर्गत रिहायश मुहैया करे: कुमार
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल नगली चिल्ला, मयूर विहार यमुना खादर में डीडीए द्वारा लगभग 250 घरों को उजाड़े गए पीड़ित लोगों से मिला और उन्हें भरोसा दिलाया कि दिल्ली कांग्रेस उनकी हर संभव मदद करेगी। मोदी सरकार के इशारे पर डीडीए ने गरीब लोगों के घरों को उजाड़कर इन्हें बेघर और बेसहारा बना दिया है।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्यत: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, चौधरी मतीन अहमद, विजय कुमार, पटपड़गंज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार मौजूद थे।
चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि डीडीए ने यमुना खादर में जिन गरीब लोगों के घरों को ध्वस्त किया है, कांग्रेस पार्टी उनकी हर तरह से मदद करेगी और जरुरत पड़ी तो हम इनकी कानूनी तौर पर भी मदद करेंगे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस कैंप लगाकर इनको खाना, कपड़ा व हर घरेलू जरुरत का सामान भी उपलब्ध कराऐगी। उन्होंने कहा कि झुग्गी झौपड़ी, तोड़फोड़ व आपदा से प्रभावित लोगों की हमेशा मदद करना कांग्रेस की परम्परा और विचारधारा में है।क्योंकि हम राजनीति से हटकर लोगों की सेवा करते है।
कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज ने कहा कि सरकार जन कल्याण के कार्यों में सक्रिय होने की बजाय लोगों के घरों को उजाड़ने में लगी है। डीडीए की यह तोड़फोड़ अमानवीय है, जिसमें सैंकड़ो घरो को उजाड़ा दिया है। सरकार ने गरीबों के घरों को नही उनके सपने को तोड़ा है क्योंकि यह लोग वर्षों से यहां रह रहे थे। सरकार की तोड़फोड़ की कार्यवाही से बच्चां की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब लोगों की हर संभव मदद करेगी। गरीब लोगों की पहचान करके जिनका सब कुछ बर्बाद हो गया है उनको बर्तन, खाने का सामान व उनके बच्चों को किताबे भी दी जाऐंगी। उन्होंने कहा कि गिरी श्री भारद्वाज ने कहा कि जहां झुग्गी वहीं मकान का वादा करने वाली सरकार गरीबों को मकान देने की बजाय उनके घरोंदो को उजाड़ने में लगी है।