
हरियाणा
राज्यपाल ने युवा भारत युवा साथ ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष मुरली को किया सम्मानित
टीम एक्शन इंडिया
दलबीर मलिक
कुरुक्षेत्र,: हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के तत्वावधान में विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर सनातन धर्म कालेज अंबाला कैंट के सभागार में महिला रक्त दाता एवं सेवा संस्थान सम्मान समारोह मनाया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखते हुए टीम युवा भारत युवा साथ ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष मुरली शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. मुकेश अग्रवाल महासचिव भारतीय रेड क्रॉस समिति हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ एवं डा. सुनील कुमार, ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।