
भारतीय संविधान देश की आत्मा है, इसे नहीं बदला जा सकता
पानीपत , कमाल हुसैन
हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निदेर्शों का पालन करते हुए पानीपत भाजपा ने एससी समुदाय घरों में जाकर पोल खोल अभियान का शुभारंभ कर दिया हैे इसी कड़ी में शुक्रवार को पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 19 के खटीक बस्ती, रविदास नगर, जगजीवन राम कॉलोनी और खटीक धर्मशाला के आसपास घर-घर दस्तक दी।
अभियान में एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र तुषामड, जिला महामंत्री सुभाष कबीरपंथी, अनिल खत्री, रोहित बडगुजर आदि शामिल रहे। मोर्चा पदाधिकारियों ने घर जाकर कांग्रेस के भ्रामक प्रचार का विरोध करते हुए लोगों को जागरूक कियो यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने दी ।
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र तुषामड ने इस अवसर पर कहा कि अब हरियाणा विधानसभा के चुनाव अधिक दूर नहीं हैं। इसलिए लोगों को कांग्रेस की भ्रामक प्रचार नीतियों के प्रति जागरूक करना होगा । उन्होंने कहा कि गत लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जनता को झूठे वायदों से बरगलाकर महिलाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने और गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपये वार्षिक देने और पढ़े-लिखे युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी देने के झूठे वायदे किए थे।
वहीँ यह भी दुष्प्रचार किया कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो संविधान और आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा जबकि भारतीय संविधान देश की आत्मा है, इसे कोई भी समाप्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने तो जहाँ 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन दिया वहीँ 50 करोड़ नागरिकों को बैंकों के माध्यम से 34 लाख करोड़ की राशि बैंक खातों में भेजी गई है े 10 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया है।