
राज्य मंत्री ने किसानों के लिए सौगात का पिटारा खोलने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
टीम एक्शन इंडिया
दलबीर मलिक
कुरुक्षेत्र : हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हरियाणा विधानसभा चुनावों की पहली थानेसर विजय शंखनाद रैली ने हरियाणा प्रदेश की राजनीति में अनोखी छाप छोड़ी है। इस विजय शंखनाद रैली में हजारों की संख्या में पहुंचे नागरिकों के जोश और उत्साह ने इन तमाम क्षणों को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया है। इस रैली के जोश और उमंग ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री नायब सिंह दोबारा सीएम बनेंगे और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेंगी।
राज्यमंत्री एवं थानेसर विजय शंखनाद रैली के संयोजक सुभाष सुधा ने हरियाणा विधानसभाओं की पहली जनसभा थानेसर को सफल और कामयाब बनाने के लिए भाजपा के तमाम नेताओं और कार्यकतार्ओं के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, सह प्रभारी विपल्ब देव, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, जिलाध्यक्ष सुशील राणा का आभार व्यक्त किया। राज्यमंत्री ने कहा कि थानेसर विजय शंखनाद रैली के मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मंत्रोच्चार के बीच शंखनाद की स्वर लहरियों से हरियाणा विधानसभा चुनावों का बिगुल बजा दिया है।
इस विषय के लिए इस पावन धरा का चयन करना कुरुक्षेत्र के नागरिकों का सौभाग्य है। इस पावन धरा का एक-एक व्यक्ति हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने की अलख जगाएगा।राज्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह की कलम से ही थानेसर विधानसभा क्षेत्र के विकास पर लगभग 5 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए। अब सभी शीर्ष नेताओं से कुरुक्षेत्र की नहीं आसपास के जिलों के लाखों लोगों की बाईपास (रिंग रोड) की मांग को पूरा करने की अपील की गई है।
हालांकि यह परियोजना भारतमाला 2 में शामिल की गई है। राज्यमंत्री ने किसानों के लिए सौगात का पिटारा खोलने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि थानेसर विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री ने किसानों के आबियाने के रुप में 133 करोड़ रुपए माफ किए, सभी फसलों पर एमएसपी देने का ऐलान किया और 2023 से पहले फसलों के प्राकृतिक आपदा खराबे के 137 करोड़ रुपए एक सप्ताह में खातों में जमा करवाने तथा टयूबवैल के लिए 3 स्टार मोटर अब किसान किसी भी कंपनी से खरीद पाएगा, सभी कंपनियों को पैनल में शामिल कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी किसानों के प्रति दरियादिली दिखाते हुए बिजली विभाग के खराब टं्रासफार्मर अब बिजली विभाग के खर्चें पर ही बदले जाएंगे और किसानों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इतना ही नहीं टयूबवैलों पर सोर उर्जा की शर्त को भी हटा लिया गया है और 31 दिसंबर 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को टयूबवैल कनैक्शन दिए जाएंगे। इसलिए थानेसर की जनसभा किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। इसके लिए किसान और कुरुक्षेत्र के नागरिक सदैव मुख्यमंत्री नायब सिंंह के आभार रहेंगे कि उन्होंने एक कलम से किसानों को इतनी बड़ी राहत दी है।