
संगठन ने वीर जवानों के लिए रक्षा सूत्र अभियान की शुरूआत की
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: गंगा विहार स्थित प्रतिष्ठा युवा संगठन के तत्वाधान में रक्षा की डोर सरहद पर वीर भाइयों की ओर के अंतर्गत भारत के वीर जवानों के लिए 8वें रक्षा सूत्र अभियान की शुरूआत की गई।
कार्यक्रम में प्रतिष्ठा युवा संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित कुमार भारतीय, जिला महासचिव रितु, केआर चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए मोहित कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम 7 वर्षो से देश की सुरक्षा की कमान संभालने वाले हमारे देश के वीर जवानों के लिये किया जाता हैं, जिसका उद्देश्य युवाओं व बच्चों में भारत के वीरों के प्रति सम्मान व देश भक्ति का जज्बा जाग्रत करना है, इसलिए बच्चों, युवाओं व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा राखी बनाई व इक्कठा की जाती हैं जो सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए रवाना की जा जाती है।
सेना के उच्च अधिकारियों व सरकार के सहयोग से सेना की अलग अलग यूनिटों में भेजी व सरहद पर तैनात जवानों को बांधी जाती हैं उन्होने बताया कि युवाओं व महिलाओं द्वारा राखियाँ बनाने व इक्कठा कर भेजने के साथ भारत के वीर जवानों के लिए रक्षा सूत्र व शुभ कामना संदेश भी भेजे जाते है इससे देश की सुरक्षा पर तैनात जवानो को इस बात का आभास होता हैं कि संपूर्ण राष्ट्र उनके साथ खड़ा हैं उनको अपने ही याद नहीं करते हैं बल्कि देश भी उन्हें याद करता हैं और उनकी दीघार्यु की प्रार्थना करता हैं
कार्यक्रम में गृह मंत्रालय, जिला प्रशासन, अन्य राज्यों के समन्वयको, युवा मण्डल, गैर सरकारी संगठन, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,एनएसएस, एनसीसी, स्मृति क्रिएटिव आर्ट एंड कल्चर सोशल समिति व स्वयं सहायता समूह, स्कूल एवं कॉलेज के साथ सभी धर्मो का सहयोग भी प्राप्त होता हैं
वहीं इस बार अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली ने भी कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा जताई है जिससे वो भी इस महान कार्य में अपना सहयोग व योगदान दें सकें रक्षा सूत्र 28 जुलाई 2024 तक इक्कठा किए जा सकेंगे और 2 अगस्त तक सरहदों और सेना की यूनिटों तक भेज दी जाएगी कार्यक्रम में अंजू गुप्ता, रूही, सुरुचि,निशा राय,नीलम, आशा , मेघा, पूनम, भगवती, रीता देवी, बबली स्नेहा गुप्ता आदि मौजूद रहें।




