हरियाणा

मनोहर लाल के कैबिनेट मंत्री बनने से प्रदेश की जनता को होगा लाभ : योगेन्द्र राणा

टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने एवं करनाल के सांसद मनोहर लाल को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की खुशी में घंटाघर चौक पर भाजपा कार्यकतार्ओं ने पटाखे फोड़े एवं ढोल व नगाड़े बजाकर तबले की थाप पर नाचते हुए लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया ।

भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि मनोहर लाल ने पहले साढ़े नौ वर्ष हरियाणा प्रदेश के लोगों की सेवा की है और अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होकर देश के लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी तथा करनाल से सांसद मनोहर लाल को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया।

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि करनाल से सांसद मनोहर लाल के केंद्र में मंत्री बनने से करनाल में नये प्रौजेक्ट आएंगे, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।

इसके अलावा उन्होंने करनाल विधानसभा से नायब सैनी की जीत पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारत अब तक विश्व बंधू के रूप में काम करता था और अब विश्व गुरु बनेगा। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार जगमोहन आनंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि करनाल के लोगों के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि हमारे यहां से पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा से नवनिर्वाचित सदस्य मनोहर लाल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। करनाल लोकसभा और हरियाणा के लोगों का मान बढ़ा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button