
कुटलैहड़ में चमचों की राजनीति खत्म, कुटलैहड़ की 84 हजार जनता मेरा परिवार

ऊना/राजन पुरी
उपमंडल बंगाणा के ग्राम पंचायत जसाना के गांव लखरुंह में अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर अतिथि कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र भुट्टो उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंचायत प्रधान पूर्ण राणा व प्रतिनिधियों के विधायक भुटटो हार पहना कर सम्मनित किया गया। देंवेद्र भुट्टो ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कुटलैहड़ की जनता मेरा परिवार है और कुटलैहड़ का विकास ही एक मात्र एजेंडा है। क्षेत्र के विकास के लिए कुटलैहड़ की जनता सर्वोपरि है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र को आदर्श ओर विकास का मॉडल बनाने के रोडमैप तैयार कर लिया है। भुटटो ने कहा कि सीएम सुखविंद्र सुक्खू से बंगाणा के अस्पताल को 100 बैड करवाने लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कु टलैहड़ के युवाओं को रोजगार देने के लिए इंडस्ट्री लगाने की मुहिम शुरू कर दी है और बहुत जल्द कुटलैहड़ इंडस्ट्री के नाम से जाना जाएगा। भुटटो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के पानी की समस्या को सदा के लिए खत्म करने पर 60 करोड़ की पेयजल योजना जो बुधान के तर्कवाल में बनेगी। उसकी डीपीआर तैयार की जा चुकी है। और स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेज दी है। इसके अलावा लठियानी मंदली पुल पर राजनीति को सदा के लिए खत्म किया जाएगा।
भुटटो ने कहा कि जब भी हिमाचल में चुनाव आते रहे है। तो कुटलैहड़ भाजपा पानी और लाठियानी मदली पुल पर राजनीति करके जनता को भ्रमित करती आई है। लेकिन अब कुटलैहड़ में पानी की समस्या को खत्म करने के लिए 60 करोड़ व लठियाण्ी मंदली पुल निर्माण के लिए 900 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। और दोनों योजनाओं का जल्द शिलान्यास होकर कार्य शुरू करवाया जाएगा। इस मौके पर राजा शिवेंद्र पाल कुटलैहड़, कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम आसरा, महासचिव अजय शर्मा, दिनेश खत्री, पूर्ण राणा, संजय सोनी, विवेकशील शर्मा, रिंकू रिवाड़, जगदीश शर्मा, मौजी राम शर्मा, कमलदेव शास्त्री, लेखराज भारती व चमन लाल उपस्थित रहे।
तीन पंचायतों के लिए बनेगा एक मैरिज पैलेस देवेंद्र भुटटो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता के लिए हमने तीन पंचायतों के लिए एक मैरिज पैलेस बनाया जाएगा। जिनकी देखरेख स्थानीय पंचायत द्वारा किया जाएगा। देवेंद्र भुटटो ने कहा कि इस मैरेज पैलेस में लडके की शादी के लिए 11 हजार और लडकी की शादी के लिए 51 सौ रुपये का अंशदान होगा। इसके अलावा कुटलैहड़ का आदर्श विद्यालय जोकि बंगाणा में खुलेगा, उसके लिए भूमि चयनित कर ली है। जिसके लिए प्रशासन को आदेश दिए है कि जल्द औपचरिकताओं को पुरा कर सरकार को फाइल प्रोसेस की जाएगी।