हरियाणा

आमजन की सेवा और अंत्योदय के भाव से काम कर रही प्रदेश सरकार: मंत्री असीम गोयल

टीम एक्शन इंडिया
मनीष कुमार
अम्बाला: हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार आमजन की सेवा और अंत्योदय के भाव से काम कर रही है। निरंतर जन कल्याण की योजनाएं बनाई जा रही हैं और इससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल रहा है। मंत्री असीम गोयल अम्बाला सिटी में स्थित अपने कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान बलदेव नगर के लोग अपने यहां से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन मंत्री से मिले।

उन्होंने सभी की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ प्रेम नगर के लोग भी अपनी मांगों को लेकर मिले। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार आमजन की समस्याओं का निवारण करने को तरजीह दे रही है।

इसके लिए चंडीगढ़ में मुख्य सचिव कार्यालय में समाधान प्रकोष्ठ बनाया गया है, जबकि जिला और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 9 से 11 बजे तक लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों की देखरेख समाधान प्रकोष्ठ द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन शिविर मे आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, भाजपा मंडल प्रभारी रितेश गोयल, मंडल अध्यक्ष सोमनाथ जनसुई, गुरजंट सिंह बिशनगढ़, पार्षद हितेश जैन, पार्षद मनीष आनंद मन्नी, चंद्रमोहन फौजी, संजीव गोयल टोनी, नरेंद्र सिंह, अतुल सिंगला, जसविंदर सिंह उगाड़ा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button