हरियाणा

मातृ शक्ति ने हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलाने की ठान ली है: बांसुरी

टीम एक्शन इंडिया
चंडीगढ़: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने रोहतक में कहा कि मातृशक्ति ने हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलाने की ठान ली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं का लक्ष्य हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बनाना है और इस काम में महिलाएं पूरी ताकत के साथ जुट गई हैं। श्रीमती स्वराज गुरुवार को शहीद मदन लाल ढींगरा कम्युनिटी सेंटर में महिलाओं के जिला स्तर के सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। श्रीमती स्वराज ने पत्रकारों से भी बातचीत की और ममता बनर्जी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी ड्यूटी को सही तरीके से निभाने में असफल रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा शर्मा ने की। बांसुरी स्वराज ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकण के लिए काफी काम किए हैं। इसी का परिणाम है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही है।

पिछली सरकारों ने महिलाओं की उन्नति और तरक्की के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। 2014 के बाद मोदी सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए अनेकों योजनाएं बनाई ताकि मातृ शक्ति मजबूती से आगे बढ़ सके।
बांसुरी स्वराज ने कहा कि हरियाणा में आकर मुझे असल मायने में मातृ शक्ति का आभास हुआ है। पहले लोग महिलाओं के विकास को लेकर गंभीर नहीं थे, लेकिन आज यह गंभीरता देखने को मिलती है। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा की नायब सरकार की भी जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने कम समय में अधिक काम करके दिखाए हैं। हरियाणा की जनता नायब सरकार के कामों से खुश। चुनाव की दृष्टि से हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में है।

श्रीमती स्वराज ने कहा कि मोदी और हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने महिलाओं की दशा और दिशा को बदला है। भाजपा सरकार की योजनाओं ने उन्हें सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नायब सरकार संकल्प के साथ हर महिला को सशक्त बनाने उनको समृद्ध करने के लिए काम कर रही है।

पत्रकार के एक सवाल पर बांसुरी स्वराज ने कहा कि ममता बनर्जी की मंशा महिला डाक्टर को न्याय दिलाने की नहीं है। तंज कसते हुए श्रीमती स्वराज ने कहा ममता बनर्जी सड़कों पर उतरकर किससे न्याय मांग रही है। ममता सरकार ने उनके प्रशासन और पुलिस ने रेप और हत्या के मामले को आत्हत्या का आवरण पहनाने का प्रयास किया है। पश्चिम बंगाल सरकार सबूत मिटाकर दोषी व्यक्ति को बचाने के प्रयास में लगी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button