हरियाणा

ब्रह्मा कुमारीज द्वारा त्रिदिवसीय समर कैंप का किया गया आयोजन

टीम एक्शन इंडिया
मनीष कुमार
अम्बाला: ब्रह्मा कुमारीज शाखा डिफेंस कॉलोनी द्वारा त्रिदिवसीय निशुल्क समर कैंप का आयोजन किया गया है। 1, 2, 3 जून तक यह कैंप ब्रह्मा कुमारी डिफेंस कॉलोनी के केंद्र पर चलेगा। 8 से 16 वर्ष के विद्यार्थी इसमें लाभान्वित होंगे। पहले दिन राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शैली दीदी ने आत्म विश्वास को बढ़ाने के लिए प्रैक्टिकल एग्जांपल के साथ,सहज विधि साझा की।

उन्होंने बताया हमें रोज सुबह उठते साथ ही और रात को सोते समय ये संकल्प बार बार करना है की में हर परिस्थिति का डटकर सामना करने वाली विजयी रत्न आत्मा हूं एवम् सफलता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है।
ए आर डांस एकेडमी के आकाश जी ने डांस के माध्यम से बच्चों में उमंग जगाया।

डॉक्टर प्रियंका ( होम्योपैथिक आॅफिसर, बोह ओर रामपुर) ने सुंदर ढंग से बच्चों को हेल्दी टिप्स बताएं। योगा ट्रेनर कुसुम शर्मा ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए योगा स्टेप सिखाए।

शाखा प्रमुख राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कोमल दीदी ने बच्चों में आध्यात्मिक सशक्तिकरण के लिए राजयोग मेडिटेशन की पद्धति समझायी। साथ ही क्रिएटिव एक्टिविटी के माध्यम से राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी ने बच्चों में मोरल वैल्यूज को बढ़ावा दिया। सभी बच्चों को प्रसाद भी दिया गया। इस कैंप का अधिक से अधिक बच्चों ने बढ़-चढ़कर लाभ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button