धनबाद में तीन और नये कोरोना पॉजिटिव मिले

धनबाद । एएनएन (Action News Network)
धनबाद में कोरोना पॉजिटिव के तीन नये मामले आये हैं। इसकी पुष्टि डीसी अमित कुमार ने रविवार देर रात की है। जिन तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है उनमें लोयाबाद थाना क्षेत्र निवासी बहन 17 वर्षीय व भाई 12 वर्षीय है। जबकि तीसरे जोड़ापोखर थाना क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय मरीज जामाडोबा बरारी के हैं।
जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के चार सदस्य ऑटो पर छह दिन सफर करके पहले पारसनाथ और फिर वहां से ट्रक पर सवार होकर विगत 18 मई को लोयाबाद पहुंचा था। मगर घर नहीं जा कर परिवार लोयाबाद थाना पहुंचा, जहां से उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए धनबाद पीएमसीएच जाने को कहा गया था। पीएमसीएच में विगत 19 मई को चारों की जांच की गई थी, पिता को छोड़कर बाकी तीन सदस्यों मां व बेटा एवं बेटी को बुखार और सर्दी से पीड़ित पाया गया था। इन तीनों को स्वाब टेस्ट लेने के बाद आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।
जबकि पिता को गृह एकांतवासस में रहने को कहा गया था। भाई व बहन की जांच रिपोर्ट रविवार देर रात को पॉजिटिव आई है। धनबाद में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हो गई है, जिसमें दो लोग स्वस्थ्य हो कर घर लौट गए है। सभी को धनबाद पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। संक्रमित लोगों को बीसीसीएल द्वारा संचालित केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT