हरियाणा

नायब सरकार की नीतियों से आज जनता खुशहाल है: संदीप गर्ग

टीम एक्शन इंडिया
दलबीर मलिक
कुरुक्षेत्र/लाडवा : भाजपा नेता एवं समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि नायब सरकार की नीतियों से आज प्रदेश की जनता खुशहाल है।

भाजपा नेता संदीप गर्ग शनिवार को अपने कार्यालय में कार्यकतार्ओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नायब सरकार में आज प्रदेश की जनता न केवल खुशहाल है और बल्कि मौजूदा सरकार की नीतियों का लाभ भी उठा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जो इस समय घोषणाएं की है वह सभी घोषणाएं प्रदेश की जनता के लिए आने वाले समय में लाभकारी सिद्ध होगी।

उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री ने हाल ही में सरपंचों को 21 लाख रुपए तक के विकास कार्य अपने गांव में करवाने की अनुमति सौंपा है उसे पूरे प्रदेश के सरपंच खुश नजर आ रहे हैं, क्योंकि अब उन्हें अपने गांव का विकास करवाने में कोई भी दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी द्वारा अनेक योजनाएं लागू की जा रही है।

जैसे की सरकार द्वारा हैप्पी कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिनसे विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा और उन्हें बसों में सफर करना आसान होगा।

उन्होंने कहा कि आज विपक्षी दलों के पास कोई भी ऐसा मुद्दा नहीं है, जिसके दम पर वह हरियाणा के आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता के बीच में जाकर अपने हक में वोट मांग सके। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता जान चुकी है कि प्रदेश का भला केवल भाजपा सरकार ही कर सकती है। मौके पर राजू खुराना, घनश्याम कंबोज, विपिन शर्मा, गौरव कुमार, अनुज गर्ग, कंवलजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button