अन्य राज्यराजस्थान

पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या

धौलपुर.

जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव बकायन का पूरा में गुरुवार देर रात गृह क्लेश से परेशान 30 साल की विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदखुशी कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के कारणों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मृतका के पीहर पक्ष ने बताया करीब 10 साल पूर्व सुनीता की शादी सदर थाना क्षेत्र के गांव बकायन का पुरा निवासी राजेंद्र कुशवाहा के साथ संपन्न की थी।

शादी के बाद से ही ससुराली जन सुनीता को परेशान करते थे। दहेज के लिए भी उसे प्रताड़ित किया जाता था। शारीरिक एवं मानसिक यातनाओं से परेशान होकर सुनीता ने बीती रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है।
मायके पक्ष का आरोप है कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान होकर सुनीता ने आत्महत्या की है। उधर, घटना को लेकर सदर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया विवाहिता ने बिसाख्त पदार्थ का सेवन किया था। नाजुक हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया था। लेकिन, उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया विवाहित के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करा दिया है। मायके पक्ष के लोगों ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है।तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button