हरियाणा

स्नैचिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

टीम एक्शन इंडिया
मनीष कुमार
अम्बाला: पुलिस अधीक्षक अम्बाला जशनदीप सिहँ रंधावा के निदेर्शानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना साहा में दर्ज स्नैचिंग के मामले में 7 जून 2024 को प्रबन्धक थाना साहा के पुलिस दल ने निरीक्षक जितेन्द्र ढिल्लो के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी रविन्द्र सिहँ उर्फ बिन्द्र निवासी गावँ रजौली थाना शहजादपुर जिला अम्बाला हाल पता शालीमार कालोनी नजदीक मैरीलैंड साहा व आरोपी वीरभिमन्यू उर्फ बादल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता मोहित चैहान निवासी प्रभू प्रेम पुरम महेशनगर ने 30 अप्रैल 2024 को थाना साहा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 29 अप्रैल 2024 को दो अज्ञात नौजवान लडको ने नजदीक इण्डस्ट्रियल एरिया साहा के पास से उससे नकदी, घडी और अन्य सामान छीन लिया है।
इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button