अन्य राज्यहरियाणा

सोनीपत जिले के दो स्टार खिलाड़ियों काे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, परिवार में जश्न का माहौल

सोनीपत
सोनीपत के जिले के दो स्टार खिलाड़ियों काे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पैरा ओलंपियन धर्मबीर नैन व स्टार हॉकी खिलाड़ी अभिषेक नैन को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 17 जनवरी को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। दोनों खिलाड़ियों ने पेरिस में हुए ओलंपिक व पैरालंपिक में पदक जीतकर देश के साथ जिले का भी नाम चमकाया था।

मूलरूप से गांव भदाना हाल विशाल नगर निवासी धर्मबीर नैन ने पेरिस पैरालंपिक में क्लब थ्रो एफ-51 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। धर्मबीर नैन इससे पहले रियो व टोक्यो पैरालंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित होने पर धर्मबीर नैन के परिवार में जश्न का माहौल है। धर्मबीर नैन ने कहा कि अर्जुन पुरस्कार किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है। आज बहुत खुशी हो रही है।

वहीं गांव भादी हाल मयूर विहार निवासी अभिषेक नैन ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो फील्ड गोल किए थे। अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित होने के बाद परिवार में खुशी की लहर है। पिता सत्यनारायण ने कहा कि बेटे ने अपने खेल से परिवार का नाम ऊंचा किया है। यह पुरस्कार बेटे की मेहनत का नतीजा है। अभिषेक नैन को अर्जुन अवॉर्ड मिलने से परिवार में खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button