सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

रांची । एएनएन (Action News Network)
तमाड़ थाना क्षेत्र क्षेत्र के रांची - टाटा मार्ग स्थित मुरपा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई । जबकि एक गंभीर अवस्था में इलाज के लिए रिम्स अस्पताल भेजा गया है। घटना शुक्रवार सुबह की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अर्टिगा कार में सभी युवक सवार होकर रांची से टाटा की तरफ जा रहे थे दुर्घटना इतना भयावह था कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी ने किसी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी हालांकि ट्रक को किसी ने नहीं देखा स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस के जरिए बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा। काफी मशक्कत के बाद दो युवकों का शव कार से निकाला गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कार जूहेब हुसैन के नाम पर रजिस्टर्ड है। अर्टिका गाड़ी का नंबर( जेएच 05 एटी 0981) हैं। एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है ।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT