हरियाणा

नीलोखेड़ी भाजपा प्रत्याशी की नामांकन सभा में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल

टीम एक्शन इंडिया
राजमकुार प्रिंस
करनाल। नीलोखेडी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भगवानदास कबीरपंथी तरावडी अनाजमंडी स्थित भाजपा कार्यालय से सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल व मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भाजपा प्रत्याशी भगवानदास कबीरपंथी का नामांकन दाखिल करवाया। इस दौरान चुनाव में सहयोग देने के लिए सतीश गौतम, सांसद उत्तर प्रदेश तरावडी अनाजमंडी स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में नौकरियां बिकती थी। नौकरियों के नाम पर खूब भ्रष्टाचार किया गया, लेकिन भाजपा के कार्यकाल में ये ही नौकरियां बिना खर्ची-पर्ची लग रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में बुजुर्गों की पेंशन, आयुष्मान कार्ड घर बैठे बनवाए गए। उन्होंने विपक्ष द्वारा हिसाब मांगने पर कहा कि हमारा हिसाब जनता के पास है और जनता हिसाब नहीं जवाब देगी।

नामांकन दाखिल करने से पूर्व भाजपा प्रत्याशी भगवानदास कबीरपंथी का शहर में रोड शो निकाला गया, जहां शहर के मुख्य जगहों पर उनका फूल-मालाओं से समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। समर्थकों का हजूम देखकर हर कोई हैरान था। इतनी बडी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जब भाजपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे तो पूरा शहर भाजपामयी हो गया। नामांकन दाखिल करने के पश्चात भाजपा प्रत्याशी भगवानदास कबीरपंथी ने केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार जताया और कहा कि प्रदेश की जनता पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों से बहुत प्रसन्न है और एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए मन बना चुकी है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महीपाल राणा, प्रवीन गुप्ता, कश्मीर शर्मा, बलबीर, गुरमेज गोंदर, अमरनाथ सौदा, रामसिंह नम्बरदार, रवि कबीरपंथी, किसान नेता राजेन्द्र आर्य, विधानसभा प्रभारी कृष्ण गर्ग, अमन त्यागी, रमेश गुप्ता, शिवम, भगवान फौजी, धर्मपाल आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button