अन्य राज्य

साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान में यूनिक स्कूल के छात्रों को किया जागरूक

टीम एक्शन इंडिया/गन्नौर।
यूनिक पब्लिक स्कूल पुगथला में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। खुबडू झाल चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने छात्रों व शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। संदीप ने कहा कि वे अपने संचार उपकरणों को सुरक्षित रखें, कभी भी अपना पासवर्ड, पिन, पैटर्न या बायोमेट्रिक जानकारी दूसरों को प्रदान न करे और दूसरों को अपने उपकरणों तक पहुंचने से रोके। हमेशा अपने मोबाइल फोन, कंप्यूटर आदि में किसी विश्वसनीय स्रोत से ही एप्लिकेशन इंस्टॉल करें, उसके लिए प्ले स्टोर, एप स्टोर या आधिकारिक कंपनी की वेबसाइटों का प्रयोग करे। किसी भी सूरत में अपने बैंक खाता से संबंधित कोई भी जानकारी अथवा पासवर्ड या ओटीपी इत्यादि को किसी से भी शेयर ना करने, ओलएक्स पर कुछ भी सामान खरीदने या बेचने की सुरत में सावधान रहें। किसी अनजान के कहने पर कोई भी आॅनलाइन ट्रांजेक्शन करें। किसी भी अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव ना करना तथा साइबर अपराध से सुरक्षा के अन्य तौर-तरीकों बारे जागरूक किया गया।

साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए साइबर सुरक्षा अभियान में संकाय परामर्शदाताओं, वेबिनार, लघु फिल्म स्क्रीनिंग, सहित विभिन्न प्रकार से जागरूक किया गया। अभियान के दौरान साइबर ग्रूमिंग, साइबर फ्राड, फिÞशिंग, सोशल मीडिया खातों की सुरक्षा, आॅनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, लॉटरी धोखाधड़ी, रिमोट एक्सेस घोटाले, सोशल मीडिया गोपनीयता नीति आदि जैसे विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर हेड कांस्टेबल सुरेंद्र, स्कूल के निदेशक अजय भुक्कर के अलावा शिक्षक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button