दिल्ली

नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का हंगामा

टीम एक्शन इंडिया/संजय शर्मा

नारनौल। शहर के नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए लगाए गए कैंप में मंगलवार को हंगामा हो गया हंगामे के कारण कैम्प में अव्यवस्था फैल गई। वही कैम्प में इलाज करवाने आई महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब 2 घंटे बाद किसी तरह सीएमओ के हस्तक्षेप के बाद हंगामा करने वाली महिलाओं को शांत किया गया। जिसके बाद की कैम्प सुचारू रूप से चला। वही कैम्प में आई अधिकांश महिलाएं बिना जांच या ईलाज करवाए अपने घरों को लौट गई।
मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर माह के दूसरे मंगलवार को नागरिक अस्पताल नारनौल में गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क कैंप का आयोजन किया जाता है। जिसके तहत कैम्प में गर्भवती महिलाओं के विभिन्न प्रकार की जांच की जाती है व आवश्यकतानुसार दवाइयां दी जाती है ।मंगलवार को भी लगे इस कैम्प में अचानक हंगामा हो गया। हंगामा करने वाली महिलाओं का कहना था कि वह सुबह से अपनी बारी का इंतजार कर रही है। जबकि यहां पर कार्यरत स्टाफ अपने चेहतों का नंबर पहले लगा देते है। इसे गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं का कहना था कि कई महिलाओं की सोमवार की ओपीडी स्लिप कटी हुई है, जबकि मंगलवार तक उनका नंबर नहीं पड़ा। हंगामा करने वाली महिलाओं का आरोप था कि मिलने वाली सुविधाओं का भी टोटा हमेशा बना रहता है।
हंगामे की सूचना सिविल सर्जन रमेश चंद्र आर्य को मिली जिसके बाद उन्होंने अस्पताल के अन्य डाक्टरों में अधिकारियों को भेजकर हंगामा करने वाली महिलाओं को शांत कराया तथा उन्हें आश्वासन दिया कि इस कैम्प के बाद लगने वाले अगले सभी कैम्प में बिना किसी भेदभाव के नंबर के हिसाब से महिलाओं की जांच की जाएगी। इसके साथ कैम्प में मिलने वाली सुविधाओं को भी बढ़ा दिया जाएगा। जिसके बाद हंगामा करने वाली महिलाएं शांत हुई।
इस हंगामे का दुष्परिणाम यह हुआ कि अनेक महिलाएं अपनी जांच कराए बिना अथवा दवाएं लिए बिना वापस लौट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button