उत्तर प्रदेश भाजपा 18 सितम्बर को करेगी बड़ा किसान सम्मेलन

लखनऊ। एक्शन इंडिया न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी 18 सितंबर को राजधानी लखनऊ के स्मृति उपवन में किसान सम्मेलन आयोजित करेगी। भाजपा के इस सम्मेलन में प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से किसानों को आमंत्रित किया गया है। हर क्षेत्र से कम से कम 50 किसान शामिल होंगे।
भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि 18 तारीख को किसान सम्मेलन होगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में गन्ना 95 हजार करोड़ रुपये तक का भुगतान होता था। 2017 में सरकार बनी है। इस सरकार में एक लाख 44 हजार करोड़ से अधिक भुगतान किया गया है। इस सत्र की बात करें तो 85 प्रतिशत से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। पेराई सत्र से पहले बचा हुआ बकाया भुगतान किया जाएगा। सरकार ने किसान के हितों में यह बहुत बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री को सम्मानित करेंगे। 18 को एक बजे स्मृति उपवन में सभा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसान सम्मलेन को सम्बोधित करेंगे।
इसमें किसान नेताओं को नहीं बुलाया जा रहा है। सम्मेलन में केवल किसान आएंगे। अनुमान है कि 20 हजार से अधिक किसान आएंगे। इसके बाद 30 सितम्बर तक मण्डल स्तर पर कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान आने वाले चुनाव में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत दिलाएंगे। आंदोलन करने वाले को किसी का समर्थन प्राप्त नहीं है। विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन लोगों के पास मुद्दों का अभाव है। वे लोग जनता के बीच जा नहीं सकते हैं। ये बाहरी लोग हैं। लखनऊ में किसान सम्मेलन से पहले पार्टी का किसान मोर्चा सभी जिला कार्यलयों में 17 नवम्बर को किसानों का सम्मान करेंगे। इसके बाद 18 को राजधानी के स्म़ति उपवन पार्क में कार्यक्रम किया जाएगा।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT