विपक्षी पार्टियों को अपने अस्तित्व पर है खतरा, अब छद्म रूप से कर रही दुष्प्रचारः डॉ दिनेश शर्मा

हमीरपुर। एक्शन इंडिया न्यूज़
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को दोपहर यहां कहा कि अबकी बार भी विपक्ष पार्टियों को पिछली बार से ज्यादा शर्मिंदगी भरी पराजय मिलेगी क्योंकि विपक्ष में रहकर कोई भी काम नहीं किया है। अब विपक्षी पार्टियों को अपने अस्तित्व का खतरा है इसीलिए छद्म रूप से दुष्प्रचार कर रही है।
उप मुख्यमंत्री के हमीरपुर आने पर रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डिप्टी सीएम, पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए। यहीं पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय वादी पार्टी है। पूरे देश में सदस्यता के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। चाहे सांसद हो या विधायक या जिला पंचायत अध्यक्ष, केवल भाजपा ही सबसे बड़ी पार्टी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसीलिए छद्म रूप से दुष्प्रचार कर रही है। जबकि पिछली बार भी सारा विपक्ष मिल गया था फिर भी पराजय मिली थी।
उन्होंने कहा कि अबकी बार भी विपक्ष की पार्टियां हारेगी। भले ही छोटे दलों के साथ क्यों न मिल जाए लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। महंगाई के मामले में उन्होंने कहा कि साढ़े चार में महंगाई पर नियंत्रण बहुत ज्यादा रहा है। पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ी है फिर केन्द्र सरकार इस ओर ध्यान दे रही है। कार से आए उप मुख्यमंत्री यहां से राठ की ओर रवाना हो गए है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT