भाजपा की आभार रैली का विरोध, किसानों ने फेंके संतरे

रुद्रपुर । एक्शन इंडिया न्यूज़
शहर के महाराजा रणजीत सिंह पार्क के पास गुरुवार को भाजपा की आभार रैली का किसानों ने जमकर विरोध किया और रैली पर संतरे फेंके। काले झंडे लिए किसान रैली में शामिल ट्रैक्टरों पर चढ़ गए और जमकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
हुआ यूं कि किसान कृषि कानून बिलों के खिलाफ किसान महाराजा रणजीत सिंह पार्क में प्रदर्शन कर रहे थे कि इस बीच विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में ट्रैक्टरों का काफिला भाजपा की आभार रैली में शामिल होने के लिए पार्क के सामने से निकला। विधायक के काफिले को देखकर किसान गुस्सा गए और उन्होंने काफिले पर संतरों से हमला कर दिया।
इतना ही नहीं किसान पार्क से बाहर निकल आये। हाथों में काले झंडे लिए किसान काफिले में शामिल ट्रैक्टरों पर चढ़ गए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। किसानों ने भाजपा के झंडे भी फाड़ दिए। किसानों के इस रौद्र रूप को देखकर पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। बाद में तमाम कोशिशों के बाद प्रशासन ने किसानों को पार्क में वापिस भेजा।
इससे पहले पार्क में आयोजित सभा मे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि भाजपा किसानों को गुमराह कर रही है। देश भर के किसान इस कड़ाके की ठंड में आंदोलित हैं लेकिन सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT